
देहरादून
अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा द्वारा मलिन बस्तियों में वृक्षारोपण व सफाई अभियान का कार्यक्रम किया गया l इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि महात्मा गांधी जी की जयंती के उपलक्ष पर कांग्रेस द्वारा सभी विधानसभाओं व वार्डों में वृक्षारोपण व सफाई अभियान चलाया जा रहा है, पर्यावरण की सुरक्षा हेतु वृक्षारोपण और सफाई की बहुत ही जरूरत है और यह कदम गंभीर बीमारियों से भी जनता को राहत दिलाने का कार्य करेगी l इस दौरान सभी साथियों ने बढ़-चढ़कर इस जनहित कार्य में प्रतिभाग लिया l
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र खन्ना, पार्षद निखिल कुमार, राजेंद्र बिष्ट,राजेश चौधरी, जहांगीर खान, हरि किशोर,अशोक शर्मा, नीरज नेगी, विकास नेगी, ओम प्रकाश,अमन सोडियाल, आशु पसपोला, राजकुमार, एजाज खान, राजेन्द्र सिंह, राजू, विनोद कुमार, वीरू, अमन रावत, नमन आदि मौजूद थे l

More Stories
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, क्लेमेंटाउन क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थान से बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण हेतु पहुँची ANTF व डाक्टरों की सयुक्त टीमें, 100 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, हुड़दंग करने वाले 5 व्यक्तियोँ को किया गिरफ्तार