
देहरादून
कैंट विधानसभा की ओर से रक्तदान कैंप का आयोजन किया। कैंप का शुभारंभ भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार और कैंट विधायक हरबंस कपूर ने संयुक्त रूप से किया। जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म हाउस में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान के लिए पहुंचे हैं।
प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है।भाजपा कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं। कोरोना काल में जब लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे थे, तब भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगे आकर रक्तदान किया है।
हरबंस कपूर ने कहा कि जरूरतमंदों के लिए भारतीय पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हर वक़्त तैयार रहता है और महामारी के बीच भी रक्तदान ,राशन वितरण, हर घर मे सैनिटीज़श, जैसे कार्य हमने किये ।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महानगर प्रभारी आशीष गुप्ता, भाजपा महानगर महामंत्री रतन सिंह चौहान, आनंद सागर महानगर संयोजक, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र थपलियाल, मंडल अध्यक्ष बबलू बसंल, युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम नेगी, अभिषेक शर्मा, महामंत्री अतुल बिष्ट, धीरज बिष्ट, सुमित पांडेय, शेखर नौटियाल, रणजीत सेमवाल, भास्कर शंखधर, पार्षद अर्चना पुंडीर, शेखर नौटियाल, भूपालचंद आदि मौजूद रहे।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री