

देहरादून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऋषिकेश का दौरा तकरीबन तय हो गया है, लेकिन वह बाबा केदार के दर्शन करने जाएंगे या नहीं अभी यह तय नहीं हुआ है वही पीएम मोदी के उत्तराखंड के एक दिवसीय कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां कर दी है । रानी पोखरी पुल के पास बने वैकल्पिक मार्ग को पक्का करने का कार्य जोरो शोरो से किया जा रहा है।जोली ग्रांट एयरपोर्ट से लेकर ऋषिकेश एम्स तक सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी का दौरा बेहद अहम है उनके आने से हमे ऊर्जा मिलेगी और इसी को लेकर सभी कार्यों को पूरा करने के दिए निर्देश दिए गए है।

More Stories
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा, भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट