देहरादून
मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद पुलिस परिवारों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है,,, दरअसल देर रात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डीजीपी अशोक कुमार और कुछ पुलिस परिवारों की बात हुई जिसमे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आचार संहिता से पहले जवानों के ग्रेड पे मसले का हल निकालने का आश्वासन दिया,,, वही देर रात डीजीपी अशोक कुमार और एसएसपी देहरादून सहित वरिष्ट पुलिस आलाधिकारी पुलिस जवानों के परिवारों से मिलने पहुंचे और आश्वासन की बात परिवारों को बताई,, जिसके बाद पुलिस फैमिली ने अपना धरना समाप्त कर दिया बताते चलें कि सुबह 12:00 बजे पुलिस परिवारों ने सीएम आवास कूच किया था जहां पर पुलिस परिवारों को पुलिस जवानों द्वारा रोका गया था और लगभग 11 घंटे पुलिस परिवारों ने सड़क पर बैठकर पुलिस जवानों के ग्रेड पे बढ़ाने की मांग सरकार से की,,, वही डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कैबिनेट की उप समिति की रिपोर्ट को कैबिनेट के समक्ष रखकर जवानों की समस्या का हल निकाला जाएगा पुलिस फैमिली भी आश्वासन पाकर काफ़ी खुश नज़र आई ।।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री