देहरादून
यूथ कांग्रेस के आवाहन पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि के गलत फर्जी मुकदमे में फसाने व केंद्र सरकार के तानाशाही पूर्ण रवैए के विरोध में देहरादून जिला उपाध्यक्ष मोहित मेहता (मोनी) के नेतृत्व में केंद्र सरकार (प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी) का पुतला दहन किया गया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मोहित मेहता (मोनी) ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से ही केंद्र सरकार इस कदर घबरा चुकी है कि लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रही है और इसी के तहत राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है, लेकिन उत्तराखंड कांग्रेस हर स्थिति में और हर घड़ी में अपने नेता राहुल गांधी के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर यूथ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी (राष्ट्रीय सचिव) अभाव्य सिंह चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष विनित प्रसाद भट्ट (बंटू), पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल, पार्षद दीप वोहरा, रितेश छेत्री, पीयूष जोशी, फारुक राव, सिद्धार्थ वर्मा कार्तिक बिरला, वसीम खान, रोहित ठाकुर, शहजाद, हिमांशु रावत, सिध्दार्थ अग्रवाल, अजय रावत, अभिषेक मेहता (अन्नू), राजीव प्रजापति, अमित अरोड़ा, अरशद, आलोक मेहता, मनीष, सिद्धांत, कबीर, आकाश, तुषार समेत बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मोजूद रहे।

More Stories
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, क्लेमेंटाउन क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थान से बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण हेतु पहुँची ANTF व डाक्टरों की सयुक्त टीमें, 100 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, हुड़दंग करने वाले 5 व्यक्तियोँ को किया गिरफ्तार