देहरादून
राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। उन्होंने एक वर्ष के कार्यकाल को स्वर्णिम बताया।
मुख्यमंत्री आवास पर हुई मुलाकात पर वित्त मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि धामी सरकार का एक वर्ष ऐतिहासिक रहा है। सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में अनेक जनहित के फैसले लिए गए है, जो पूरे देश के लिए नजीर बने है।
उन्होंने कहा कि धामी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका विश्वास की भावना से कार्य कर रही है। इस मौके पर सीएम धामी को एक वर्ष के कार्यकाल के लिए बधाई दी गयी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन कई अर्थों में विशेष है। आज के दिन देवभूमि की जनता द्वारा अपनी आशाओं-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए चुनी गई सरकार का एक वर्ष पूर्ण हुआ है। आज हमारा उत्तराखंड ‘‘उत्कृष्ट उत्तराखंड’’ बनने की राह पर अग्रसर है। उत्तराखंड की राजनीति में यह पहला अवसर था जब जनता-जनार्दन ने किसी एक दल को दोबारा सेवा का अवसर प्रदान किया था।
इस मौके पर वित्त मंत्री डॉ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी जी का मुंह मीठा कर बधाई दी।

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां