
देहरादून
आज कैंट विधानसभा के वार्ड 43 द्रोणपुरी, वार्ड 33 यमुना कॉलोनी एवं वार्ड 40 सीमा द्वार में क्षेत्रवासियों लोकप्रिय विधायक हरबंस कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
श्रद्धांजलि सभा में कपूर साहब के पुत्र एवं बीजेपी नेता अमित कपूर ने कहा कि मैं जैसे देख रहा हूं प्रत्येक वार्ड में लोग स्वयं कपूर साहब के लिए श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से उन्हें याद कर रहे हैं और सभाओं में लोग बहुत पुराने पुराने उनसे जुड़े किस्सों को साजा भी कर रहे हैं जिस प्रकार पिछले लगभग 40 सालों में कपूर साहब का देहरादून वासियों के प्रति जो लगाव रहा जिस प्रकार वह जनता से हर समय जुड़े रहे उनके सुख में दुख में उनके साथ खड़े हैं हम सबको पता है कपूर साहब जैसा विधायक मिलना नामुमकिन है लेकिन कैंट विधानसभा कार्यालय के द्वार हमेशा जरूरतमंदों के लिए खुले हैं मैं पूरा प्रयास करूंगा जो काम जनता के होने हैं वह पूर्ण हो।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल पार्षद श्रीमती रजनी देवी पार्षद ,श्रीमती मीरा कठैत, पार्षद सजय सिंघल, प्रवासी विस्तारक श्रीमती रेनू भाटिया श्री संतोष श्री विनोद रावत, संदीप, दिनेश रावत, विकास बेनीवाल, राजेंद्र सोम, सुमित पांडे श्री शेखर नौटियाल , सुरेश प्रजापति पंकज प्रजापति ज्योति प्रजापति, रंजना क्षेत्री श्रीमती इंदु बाला के साथ सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले 3 व्यक्तियों (दो महिलाओं तथा एक पुरुष) को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बैरागीवाला हत्याकांड के फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने हरिद्वार से किया गिरफ्तार
राजधानी देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी के बाद कल 6 अगस्त को सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश,आदेश जारी