देहरादून
देहरादून शहर में भी omicrone वायरस की आहट सुनाई दे रही है। असल में दून निवासी दंपति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सबसे चिंताजनक यह कि दंपति हाल ही में दिल्ली में ओमिक्रोन संक्रमित अपने रिश्तेदारों के संपर्क में थे।
जिले के सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती के अनुसार दंपति ने बताया कि वह परिवार से मिलने दिल्ली गए थे। दिल्ली में उनके परिवार के तीन सदस्यों को ओमिक्रौन संक्रमण पुष्टि हुई है। दंपति का कोरोना जिनोम सिक्वेंसिंग की जांच के लिए सैंपल राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पटेलनगर की वायरोलॉजी लैब भेजा गया है। बताया कि इनके रिश्तेदार हाल में कुवैत से लौटे थे।
बताया कि यह लोग ओमिक्रॉन संक्रमित के संपर्क में आए हैं, इसलिए राजपुर रोड स्थित जिस अपार्टमेंट में रह रहे हैं उसे कंटेनमेंट जोन घोषित करने की तैयारी की जा रही है।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री