देहरादून
प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज केदारनाथ से वापस आ रहे हेलीकॉप्टर के गरुड़ चट्टी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख व्यक्त करते हुए हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को केदारनाथ से वापस आ रहे आर्यन कंपनी के हेलीकॉप्टर के गरुड़ चट्टी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख व्यक्त करते हुए इस हृदय विदारक हादसे पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने हादसे में मारे गए हेलीकॉप्टर के पायलट सहित सभी 7 लोगों के शवों को निकाल लिया है।
उन्होंने कहा कि यह हादसा तकनीकी खराबी, हवा में दबाव कम होने या जिस भी वजह से हुआ है इस बात की जांच की जाएगी। यह जांच के बाद ही पता चलेगा कि हादसे के क्या कारण रहे हैं।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति भी अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री