काशीपुर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फटकार के तीसरे ही दिन काशीपुर में स्टोन क्रेशर व्यवसाई महल सिंह की हत्या की साजिश में शामिल तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए।जबकि घर में घुस कर हत्या करने वाले दो शूटर अभी भी फरार है,जिन्हे पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। घटना की वजह स्टोन क्रेशर के पार्टनरों के बीच का विवाद था।
पिछले दिनों काशीपुर के ग्राम जुड़का में घर में घुसकर दो शूटरो ने स्टोन क्रेशर व्यवसाई महल सिंह की घर में घुसकर गोलियां मारकर हत्या कर दी थी और फरार हो गए थे। इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीमें सर्वलांस, सीसीटीवी और मैनुअल पूछताछ के जरिए अपराधियों को तलाश में जुटी हुई थी ।जांच के दौरान पुलिस को इस हत्याकांड प्रर्भजोत सिंह पन्नू के शामिल होने के सबूत मिले जिसके बाद पुलिस ने पन्नू को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल पिछले दो साल से महल सिंह और कनाडा में रह रहे हरजीत सिंह काले के बीच स्टोन क्रेशर के पार्टनर शिप को लेकर विवाद चल रहा था। इसके अलावा हरजीत सिंह और प्रभजोत सिंह मिलकर नया स्टोन क्रेशर खोलना चाहते थे जिसका महल सिंह विरोध कर रहा था।इसी कारण कनाडा में बैठे हरजीत सिंह ने महल सिंह की हत्या की योजना बना ली जिसके बाद प्रर्भजोत ने इस योजना में सुखदेव सिंह को रजविंदर कौर को शामिल कर लिया। कनाडा में बैठे बैठे ही हरजीत सिंह ने भाड़े के शूटरो की व्यवस्था की और पन्नू के सहयोग से शूटरो को काशीपुर बुलवाकर महल सिंह की हत्या करवा दी। डी आई जी ने बताया कि हत्या में शामिल सुखदेव सिंह और रजविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया है।उन्होंने कहा कि व्यवसाई महल सिंह की हत्या करने वाले भाड़े के शूटरो की सरगर्मी से तलाश की जा रही है और वो जल्दी ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा