देहरादून: राम कथा वाचक संत मोरारी बापू ने श्री बदरीनाथ धाम से सटे देश के अंतिम गांव माणा में स्थित वेदव्यास की गुफा से श्री राम कथा का वाचन शुरू किया।
श्री राम कथा का श्री बदरीनाथ.केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पंवार ने बदरी .केदार मंदिर समिति की ओर से पूज्य मोरारी बापू और कथा में सम्मिलित सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री बदरी विशाल की पुण्य भूमि और महाभारत एवं 18 पुराण की रचना करने वाले महर्षि वेदव्यास की दिव्य व्यास पोथी के समीप इस पावन कथा का श्रवण मानव जाति का कल्याण और हमारी आत्मा को पवित्रता प्रदान करने वाला है। उन्होंने कथा का आयोजन करने वाले गुजरात के राम भक्त परिवार को भी शुभकामनाएं दीं।

More Stories
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, यात्रा व्यवस्थाओं के प्रति श्रद्धालुओं में दिखाई दे रहा है संतुष्टि का भाव
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर सरकार का जोर, युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित, महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ