देहरादून
सामाजिक कार्यकर्ता भावना पाण्डेय ने दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी गोपाल शर्मा के उपचार के लिए एक लाख 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है। इसके साथ ही उनकी दोनों बेटियों को भी गोद लिया है। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गोपाल शर्मा के उपचार के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
हल्द्वानी की सामाजिक कार्यकर्ता ने भावना ने पत्रकारों की मौजूदगी में गोपाल शर्मा की बेटियों को यह राशि सौंपी। इस दौरान भावना पाण्डेय ने कहा कि हल्द्वानी निवासी गोपाल शर्मा हार्डवेयर के दुकान में काम करते थे। एक जून को उनकी तबीयत बिगड़ गई और तब से गंभीर रूप से बीमार हैं,जिनका दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। आर्थिक हालत ठीक नहीं है। इसी कारण उनके छह और आठ साल की मासूम बेटियों को पिता के इलाज के लिए भीख मांगने पड़ी, जो कि शर्मनाक बात है। जब उनको यह जानकारी मिली तो उन्होंने पीड़ित परिवार की मदद का मन बनाया है। उनका कहना है उत्तराखंड की बेटी सड़क पर आकर भीख मांगे यह प्रदेश के लिए ठीक नहीं है।
गोपाल शर्मा के पड़ोसी सामाजिक कार्यकर्ता मनु गोस्वामी से संपर्क किया और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के लिए एक लाख 11 हजार दे रही हूं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो पैसे की व्यवस्था और की जाएगी।
भावना पाण्डेय ने गोपाल शर्मा की दोनों बेटियों आदिती और प्रज्ञा को भी गोद भी लिया है। उनकी पढ़ाई से लेकर शादी का खर्चा स्वयं उठाने की बात कही है। इस दौरान उत्तराखंड के सभी विधायकों से भी गोपाल शर्मा की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में पिता के इलाज के लिए दो मासूम बेटियों द्वारा चंदा मांगने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मरीज़ गोपाल शर्मा के इलाज के लिए उचित इंतज़ाम करने और उपचार में कोई दिक्कत ना आए। इसके संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा