देहरादून
कोतवाली डालनवाला पर राजकीय कोरोनेशन जिला चिकित्सालय देहरादून से शौचालय के सिस्टन से एक नवजात शिशु का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक डालनवाला मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे जहां पर ज्ञात हुआ कि ANC वॉर्ड के शौचालक में बदबू आने पर सफाई कर्मचारी द्वारा शौचालय का सिस्टन चैक किया गया तो उसमें से एक नवजात शिशु का शव मिला। मौके पर पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी। शव अज्ञात शिशु का है जिसको शिनाख्त हेतु चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा गया है एवं शिनाख्त हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। बाद पोस्टमार्टम अग्रिम कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। डालनवाली कोतवाली के एसएसआइ महादेव उनियाल के अनुसार कुछ दिन पहले भर्ती हुई गर्भवती महिलाओं का रिकार्ड चेक किया जा रहा।
इसके अलावा हाल ही में एक गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी। संबंधित महिला के स्वजन से भी बात कर रहे हैं। संभवत: यह वही नवजात हो सकता है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी फुटेज निकाली जा रहा।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित