देहरादून
अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों का कहना है कि एसआईटी ने इस मामले में पटवारी वैभव प्रताप कि भूमिका संदिग्ध मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि लगातार यह माँग जनता की ओर से भी उठ रही थी कि हत्याकांड में पटवारी की भूमिका की जांच की जाए। मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच के लिए आईपीएस पी रेणुका देवी की अगवाई में एक sit टीम बनाई है जो कड़ी दर कड़ी जोड़कर जांच कर रही है।अब इस मामले मे पटवारी की गिरफ्तारी कि खबर है। उसे पहले ही ससपेंड किया जा चुका है। सूत्रों का कहना है कि जल्द कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती है। आपको बता दें कि राज्य सरकार लगातार इस मामले में ठोस एक्शन ले रही है।

More Stories
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सैकड़ों युवाओं के साथ कांवड़ लेकर पहुंचे वीरभद्र, ऋषिकेश
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 3 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 2 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तो के कब्जे से 5 लाख रू0 से अधिक मूल्य की स्मैक हुई बरामद