देहरादून
उत्तराखंड राज्य में कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। तो वहीं, तीसरी लहर की दस्तक के मद्देनजर सरकार अभी से ही व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने की कवायद में जुटी हुई है। इसी क्रम में उत्तराखंड में मुख्यमंत्री आवास को अब कोविड केयर सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। जी हां, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान खुद इस बात की जानकारी देते हुए कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर मुख्यमंत्री आवास का भी इस्तेमाल किए जाने की बात कही है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री आवास लंबे समय से खाली पड़ा है। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास को खाली करने के बाद से ही इस आवास पर तीरथ सिंह रावत नहीं गए हैं। लिहाजा खाली पड़े मुख्यमंत्री आवास को अब कोविड केयर सेंटर के रूप में स्थापित किया जाएगा। ताकि इस आलीशान बंगले का इस्तेमाल किया जा सके।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य में कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए तैयारियों के मद्देनजर सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में सरकार संभावित लहर को देखते हुए अपनी तैयारियों के रूप में विभिन्न सेंटर्स भी बना रही है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उनके आवास को भी कोविड केयर सेंटर के रूप में स्थापित किया जाएगा, ताकि ऐसी स्थिति में किसी तरह की कोई कमी मरीजों के लिए न रहे।

More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ