देहरादून
आज अनुसूचितजाति कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार ने 18 से 44 वर्ष के लोगों में किये जा रहे टीकाकरण में हो रही लापरवाही के चलते सीएमओ देहरादून से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
राजकुमार ने सीएमओ को अवगत कराया कि जिस प्रकार कोरोना महामारी के चलते देश की दशा हुई है और सरकार द्वारा टीकाकरण में की जाने वाली लापरवाही से जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अभी हाल में 18 से 44 वर्षीय आयु वालों का टीकाकरण शुरू हुआ था, परन्तु लोगों को इसमें बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है किसी को भी ऑनलाइन स्लॉट नहीं मिल पा रहा है और जिसको स्लॉट मिल भी रहा है वह सेंटर शहर से काफी दूर है। इस ऑनलाइन प्रक्रिया को शीघ्र समाप्त किया जाए साथ ही क्षेत्रवार कैंप लगवाए जाएं ताकि जनता का टीकाकरण जल्द पूरा हो सके।
राजकुमार ने कहा कि जिन क्षेत्रों में टीकाकरण के सेंटर खोले गए हैं वहां पर दूसरे क्षेत्रों से भारी भीड़ आकर टीकाकरण कराकर चली जाती है,जिस कारण जिस क्षेत्र में टीकाकरण का सेंटर है वहां के लोग टीकाकरण से वंचित रह जाते है इसमें सुधार किया जाए। राजकुमार ने कहा कि सभी क्षेत्रों में हेल्थ पोस्ट सेंटर खोले जाएं जिसमें डॉक्टर, आशाएं समय समय पर क्षेत्रवासियों को टीकाकरण एवं दवाइयों कि जानकारी देते रहें। राजकुमार के द्वारा सुझाव दिए गए की प्राइवेट हॉस्पिटलों में जो कोविशील्ड व कोवैक्सीन की प्रति डोज जिसकी कीमत 900 व 1400 रूपए रखी गई है उस रकम को कम किया जाए जिसे सभी वर्ग के लोग इस वेक्सीन को लगवा सकें।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा सोम वाल्मीकि,राजेन्द्र खन्ना, नीरज नेगी, जहांगीर खान, निखिल कुमार, शैलेन्द्र थपलियाल, व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ