देहरादून
एक अक्तूबर से दिल्ली सरकार ने यदि बीएस-4 मानक की बसों की एंट्री बंद की तो उत्तराखंड रोडवेज की 230 से ज्यादा बसें दिल्ली तक नहीं जा पाएंगी। ऐसे में उत्तराखंड के कई शहरों और दिल्ली के बीच रोडवेज बसों का संचालन बंद हो सकता है। अगर बसों का संचालन बंद होता है तो बस यात्रियों की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है।
दिल्ली सरकार ने तीन महीने पहले उत्तराखंड रोडवेज को पत्र भेजकर एक अक्तूबर से सिर्फ बीएस-6 मानक की बसें दिल्ली भेजने को कहा था, लेकिन रोडवेज बसों का इंतजाम नहीं कर पाया। जो बसें दिल्ली तक चल रही हैं, वह बीएस-4 मानक की हैं। रोडवेज के महाप्रबंधक संचालक दीपक जैन दिल्ली सरकार ने एक अक्तूबर से बीएस-4 बसें नहीं भेजने के लिए सुझाव पत्र भेजा था।
इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है, इसलिए जो बसें दिल्ली जा रही हैं, वह जाती रहेंगी। हमारे पास 17 सीएनजी बसें हैं। नये टेंडर में जो 40 बसें मिलनी थीं वे मिल नहीं पाई हैं।
इन रूटों पर चलनी थीं सीएनजी बसें
देहरादून-दिल्ली 20, देहरादून-दिल्ली-फरीदाबाद छह, ऋषिकेश-दिल्ली 12, रुडकी दिल्ली 10, हरिद्वार-दिल्ली 16, हरिद्वार-दिल्ली-कुतुबगढ़ एक, हरिद्वार-दिल्ली-गुरुग्राम दो, हरिद्वार-दिल्ली-पलवल एक, हल्द्वानी-दिल्ली 12, हल्द्वानी-दिल्ली-फरीदाबाद दो, काठगोदाम-दिल्ली छह बसें चलनी हैं।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री