देहरादून
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा जनपद में संघन डेंगू उन्मूलन अभियान चलाते हुए घर-घर जाकर डेंगू लारवा का सर्वे करते हुए लारवा को नष्ट करने तथा डेंगू के प्रसार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में टीमों द्वारा डेंगू लारवा का सर्वे किया गया। जनपद में डेंगू उन्मूलन हेतु टीमों द्वारा घर-घर जाकर संघन अभियान चलाया जा रहा है। सर्वे टीम द्वारा दीपनगर, नवादा, बद्रीपुर, मजरीमाफी,राजीव नगर, नेहरुग्राम, ऋषिविहार, ऋषिकेश में बनखंडी, आदर्शनगर, मायाकुंड, आशुतोष नगर में संघन डेंगू उन्मूलन अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम एवं नगर पालिका परिषदों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित फाॅगिंग के साथ ही सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनमानस से अपने-अपने घरों के आस-पास एवं काॅलोनी में टूटे-फूटे बर्तन टायर, खुली टंकी, गमले आदि जहां स्वच्छ पानी जमा होता हो कि नियमित साफ-सफाई करने का अनुरोध किया ताकि डेंगू के लारवा को पनपने का मौका न मिले।
जनपद में आज डेंगू संक्रमित 35 व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरूप अबतक कुल 800 व्यक्ति चिन्हित हुए है। जनपद में वर्तमान में 154 व्यक्ति हाॅस्पिटल में उपचारत हैं , 351 व्यक्ति ठीक हो गए हैं।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा