देहरादून: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड में अन्य राज्यों से आने वाले लोगों पर सख्ती करनी शुरू कर दी गई है। सरकार ने कोविड लोडेड 12 राज्यों से आने वाले यात्रियों से उत्तराखंड आने के दौरान अपने साथ कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट लाने को कहा है। यह रिपोर्ट उत्तराखंड आने से पहले के 72 घंटे से अधिक अवधि की नहीं होनी चाहिए। यह व्यवस्था एक अप्रैल से लागू हो जाएगी।
सरकार की एडवाइजरी में कहा गया है कि राज्य में आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बार्डर चेकपोस्ट पर कोरोना की रेंडम जांच की जाएगी। सभी को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी एसओपी का अनुपालन करना होगा।
इन राज्यों से आने वालों को लानी होगी निगेटिव रिपोर्ट:
- महाराष्ट्र,
- केरल,
- पंजाब,
- कर्नाटक,
- छत्तीसगढ़,
- मध्य प्रदेश,
- तमिलनाडु,
- गुजरात,
- हरियाणा,
- उत्तरप्रदेश,
- दिल्ली,
- छत्तीसगढ़।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा