देहरादून : उत्तराखंड में एक बार फिरसे कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। आज मंगलवार को सोमवार से कम मामले सामने आए हैं लेकिन कोरोना उत्तराखंड में फिर से फैलने लगा है। जी हां बता दें कि आज प्रदेशभऱ में 128 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 1 लाख के पार हो गया है। बता दें कि आज 128 मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 100118 तक जा पहुंचा है। वहीं आज मंगलवार को दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 1713 तक पहुंच गई है।
बता दें कि आज सबसे ज्यादा मामले देहरादून में सामने आए हैं। देहरादून में आज 48 मामले आए हैं तो वहीं अल्मोड़ा में तीन, बागेश्वर में 2, चमोली में 5, चंपावत में 0, हरिद्वार में 20, नैनीताल में 12, पौड़ी गढ़वाल में 9, पिथौरागढ़ में 0, रुद्रप्रयाग में 0, टिहरी गढ़वाल में 0, उधमसिंह नगर में 22 और उत्तरकाशी में 7 मामले सामने आए हैं।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा