देहरादून
वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व उपाध्यक्ष कैंटबोर्ड विष्णु प्रसाद गुप्ता एवं प्रतिनिधि मण्डल ने आज छावनी परिषद की अधिशासी अधिकारी सुश्री तनु जैन को आज ज्ञापन सौंपा | विगत कईं दिनोंसे छावनी परिषद में मोटर खराब होने की वजहसे कैंट क्षेत्रवासी पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं | इसी समस्याको लेकर प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार भेंट वार्ता की एवं ज्ञापन सौंपा |
अधिशासी अधिकारी तनु जैन ने आश्वासन दिया कि क्षेत्रवासियों की पेयजल की समस्या का जल्द ही समाधान हो जायेगा क्योकिं शीघ्रही नई मोटर लगायी जा रही है | उन्होंने पेयजल जे०ई०बालेश भटनागर से भी कार्य प्रगति पर रिपोर्ट ली |
आज इस अवसर पर पूर्व पार्षद मेघा भट्ट, समाजसेवी प्रभा शाह, रेखा थापा, मीनाक्षी गुप्ता एवं श्रीराज भट्ट उपस्थित रहे।

More Stories
पटेलनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की गई 10 लाख रू0 मूल्य से अधिक की ज्वैलरी बरामद
हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध हाई प्रोफाइल ड्रग MDMA हुई बरामद, डिलीवरी बॉय का कार्य करता है गिरफ्तार अभियुक्त