
देहरादून,,,
कैंट विधानसभा से सविता कपूर को प्रत्याशी बनाये जाने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया साथ ही कार्यकर्ताओं ने माना कि सविता कपूर को टिकट देकर बीजेपी ने स्वर्गीय हरबंस कपूर को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
वही कैण्ट विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी सविता कपूर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी ने जनता की सेवा करने का मौका दिया है। सविता कपूर ने कहा कि स्वर्गीय कपूर हमेशा से ही जनता की सेवा में लगे रहे और उनका भी प्रयास रहेगा कि वे स्वर्गीय कपूर के सपनों को साकार कर सके।

More Stories
पटेलनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की गई 10 लाख रू0 मूल्य से अधिक की ज्वैलरी बरामद
हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध हाई प्रोफाइल ड्रग MDMA हुई बरामद, डिलीवरी बॉय का कार्य करता है गिरफ्तार अभियुक्त