
देहरादून
आज दिनांक 06.062024 को *23 वीं प्रादेशिक जनपद /वाहिनी पुलिस जूडो, वुशू, ताईक्वाडों, कराटे, पेंचक, सिलाट (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता 2024* का शुभारम्भ परेड ग्राउण्ड देहरादून स्थित बहुउद्देशीय हॉल में करन सिंह नगन्याल, पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र उत्तराखण्ड* महोदय के करकमलों द्वारा किया गया, इस अवसर पर आयोजन *सचिव/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून अजय सिंह,* उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में जनपद की 9 टीमें, पीएसी/आईआरबी 05 व एसडीआरएफ की 01 टीम कुल 15 टीमों के 175 खिलाडियों (143 पुरुष व 32 महिला) द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता के दौरान जूडो(पुरूष/महिला) तथा पेंचक,सिलाट (पुरुष/महिला) में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को पुलिस महानिरीक्षक, गढवाल परिक्षेत्र द्वारा सम्मानित/पुरूस्कृत किया गया। उक्त प्रतियोगितायें दिनांक 06-06-2024 से दिनांक 07-06-2024 तक बहुउद्देशीय हॉल परेड ग्राउण्ड में सम्पन्न करायी जा रही है ।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री