देहरादून
आज दिनांक 13/0 6 /2023 को जरिए कंट्रोल रूम सूचना प्राप्त हुई टर्नर रोड पर किसी घर में डेड बॉडी हो सकती है क्योंकि काफी बदबू आ रही है इस सूचना पर थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन मय फोर्स के मौके पर गए तो पाया कि टर्नर रोड सी13 में मकान मालिक सोहेल निवासी जोशियाडा उत्तरकाशी के मकान में काशिफ पुत्र मोहतशिम निवासी चहलोली थाना नागल जिला सहारनपुर अपनी पत्नी अनम के साथ पिछले 4 महीने से निवास कर रहा था जिसके कमरे के एक दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था तथा दूसरे दरवाजे पर अंदर से कुंडी बंद थी मौके पर दरवाजे की जाली काटकर कुंड खोली गई कमरे में देखा तो मृतक पति-पत्नी की बॉडी कमरे पर फर्श पर पड़ी थी जिनसे काफी बदबू आ रही थी तथा दोनों बॉडी लगभग दो-तीन दिन पुरानी लग रही थी क्योंकि दोनों बॉडी काफी फुल चुकी थी तथा कमरे में काफी खून जमा था मौके पर एफ एस एल टीम को बुलाया गय टीम द्वारा दोनों बॉडी को भली-भांति चेक किया गया लेकिन मृतकों के शरीर पर किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं थी तथा मौके पर जो खून बहा था वह उनके नाक और मुंह से निकल रखा था तथा दोनों मृतकों के बीच में एक छोटा बच्चा जो चार-पांच दिन का था वह जीवित था बच्चे को तुरंत निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से दून चिकित्सालय भिजवाया गया बच्चा जिंदा था जो अभी सकुशल है घटनास्थल के निरीक्षण से प्रथम दृश्य दोनों का सुसाइड करना ज्ञात हुआ है दोनों मृतकों की बॉडी को पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया गया तो जानकारी मिली कि मृतक कि 1 साल पहले ही दूसरी शादी हुई थी पहली वाली पत्नी से एक 5 साल का बच्चा है पहली पत्नी नुसरत ने बताया कि जब दो-तीन दिन से मेरे पति फोन नहीं उठा रहे थे और फिर फोन बंद हो गया था तो जो आज लगभग 2:00 बजे मौके पर उपस्थित आई थी लेकिन जब उनके दरवाजे बंद मिले तो उसके द्वारा अपने सास व देवर को सूचना दी गई तत्पश्चात उनके द्वारा मृतक के परिचित अस्वद को सूचना दी गई जिसके द्वारा मौके पर पहुंचकर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई परिजनों व पहली पत्नी से जानकारी की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि मेरी आखिरी बार बात 10 जून को रात्रि 11:00 बजे हुई थी तो मेरे पति द्वारा बताया गया था कि कल को मैं गांव आऊंगा क्योंकि उनके द्वारा किसी से ₹500000 उधार लिए थे जो उनको वापस करने थे क्योंकि उनके द्वारा 10 जून का समय दिया गया था तथा इससे पूर्व भी दो बार समय मांगा गया था।
प्रथम दृष्टा मृतक के परिजनों व घटनास्थल के निरीक्षण से दोनों का आत्महत्या करना ज्ञात हुआ है फिर भी जांच जारी है यदि कोई अन्य तथ्य प्रकाश में आता है तो आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नाम पता मृतक
1- काशिफ पुत्र मोहतशिम निवासी चहलोली थाना नागल जिला सहारनपुर उम्र 25 वर्ष
2- अनम पत्नी काशिफ निवासी चहलोली थाना नागल जिला सहारनपुर उम्र 22 वर्ष

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा