
देहरादून
दिनांक 01/10/2026 को कोतवाली पटेलनगर पर पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत अलग अलग स्थानों, आईएसबीटी क्षेत्र में वाईल्ड लाईफ चन्द्रमणी में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के साथ झगडा व मारपीट करने तथा संस्कृति लोक काँलोनी दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने की सूचना प्राप्त हुई।
प्राप्त सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर लड़ाई झगड़ा कर रहे व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, पर उक्त व्यक्ति पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर आपस मे मारपीट पर उतारू हो गये, मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दोनों स्थानों से झगड़ा कर रहे 03 व्यक्तियों को 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार व्यक्ति :-*
1- महावीर सिंह पुत्र स्व0 पदम सिंह निवासी वाईल्ड लाईफ चन्द्रबनी, पटेलनगर, देहारदून, उम्र 34 वर्ष
2- टीपू सुल्तान पुत्र याकूब निवासी लेन नम्बर- 06, संस्कृति लोक काँलोनी, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 30 वर्ष
3- साहिल पुत्र याकूब निवासी लेन नम्बर- 05 संस्कृति लोक काँलोनी, पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 24 वर्ष

More Stories
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया
सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन, गांधी और शास्त्री के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प, अधिकारियों-कर्मचारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
दून पुलिस फिर बनी मददगार, मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के परिजनों की जानकारी कर युवती को सकुशल परिजनों के किया सुपुर्द