
देहरादून,,,
यूक्रेन में फसे उत्तराखंड के नागरिकों के लिए उत्तराखंड सरकार ने आदेश जारी किए है। प्रमुख सचिव आर के सुधांशु की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उत्तराखण्ड राज्य से विभिन्न कार्यों, यथा- शिक्षा एवं व्यवसाय हेतु राज्य के नागरिक यूक्रेन में निवासरत हैं। वर्तमान में यूक्रेन में राजनीतिक परिस्थितियों के दृष्टिगत यूक्रेन में निवासरत उत्तराखण्ड राज्य के नागरिकों का विवरण, यथा- उनका नाम, उत्तराखण्ड राज्य एवं यूक्रेन में पता, मोबाईल नम्बर, ई-मेल, पासपोर्ट नम्बर इत्यादि प्राप्त किया जाना अपरिहार्य है, जिससे कि उनकी सुरक्षा के संबंध में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से अग्रेत्तर आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

More Stories
ऋषिकेश क्षेत्र में फ्लैट में जुआ खेलते हुए 8 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 लाख रूपये से ज्यादा की नगदी बरामद
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड