
डोईवाला
डोईवाला के लाल तप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र में देर रात सिख समुदाय के एक युवक संदीप सिंह पर 20 से 25 अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया, हमले में युवक संदीप बुरी तरह से घायल हो गया।
घायल युवक के परिवारजनों ने डोईवाला कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कोतवाल परवीन कोश्यारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश लालता पर पुलिस चौकी इंचार्ज को दिए जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया और बाकी 25 लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई पीड़ित संदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह लाल थप्पड़ के ओद्यौगिक क्षेत्र को फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर काम करते हैं, लेकिन अचानक रात को 11:00 बजे नीरज ने उन्हें फोन करके बुलाया और पेड़ से बांधकर मारपीट की और गंभीर रूप से घायल कर दिया।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री