देहरादून
आज पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह मार्च में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया’। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत्त के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिहन तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।
*आज सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों का विवरण निम्नवत है।*
*01- श्रीमती सरस्वती तिवारी, मु0आ0 एल0आई0यू0,* इनका सेवाकाल कुल 30 वर्ष 16 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौड़ी, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।
*02- प्रदीप कुमार, मु0आ0 57 स०पु०* , इनका सेवाकाल कुल 22 वर्ष 05 माह 21 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।
*03- राम किशोर, धोबी,* इनका सेवाकाल कुल 34 वर्ष, 06 माह 15 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।
विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी डोईवाला/लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन देहरादून, सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के परिजनों के अतिरिक्त पुलिस परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री