मुरादाबाद
देहरादून के तिलक रोड निवासी यश रस्तोगी स्कार्पिय़ो से अपने परिवार के साथ मुरादाबाद रिश्तेदारी में जा रहे थे। मुरादाबाद के कांठ में रसूलपुर रेलवे क्रासिंग के पास रविवार सुबह स्कॉर्पियो गाड़ी खंभे से टकरा कर पलट गई।
हादसे में यश रस्तोगी 28 वर्ष, आरती रस्तोगी पत्नी दिलीप रस्तोगी 45 वर्ष, संगीता रस्तोगी पत्नी पंकज रस्तोगी, कुमारी अंशिका पुत्री दिलीप रस्तोगी 18 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गाड़ी चला रहा अतुल रस्तोगी पुत्र दिलीप रस्तोगी 26 वर्ष और उसकी बहन मानवी रस्तोगी पुत्री दिलीप दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के सब का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेज दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना में स्कॉर्पियो गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री