देहरादून
देहरादून DM का पदभार मिलते ही एक्शन में आये डॉ आर राजेश कुमार। देहरादून के दून अस्पताल का किया औचक निरीक्षण,,मौके पर DM के साथ तमाम प्रशासनिक अमला मौजूद,DM के औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप।कोविड की संभावित तीसरी लहर और डेंगू से निपटने की तैयारियों का ले रहे जायज़ा।
ख़बर मिलते ही मौके पर पहुंचा अस्पताल प्रशासन। अव्यस्थाओं को लेकर डीएम ने मौके पर ही लगाई जिम्मेदार स्टाफ की क्लास,निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सेन्ट्रल पैथोलाॅजी लैब, ब्लड बैंक, स्त्री प्रसूति प्रभाग, एचडीयू निक्कू एण्ड पिक्कू वार्डों के साथ ही कोविड संक्रमितों के उपचार हेतु बनाये गये वार्डों का भी निरीक्षण किया तथा साथ में चल रहे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से इन वार्डों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां प्राप्त की गयी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को चिकित्सालय में चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के विषय में भी जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि चिकित्सालय में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलाई जायं।
डीएम ने चिकित्सालय में कोविड-19 के संक्रमित एवं लक्षणयुक्त मरीजों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सम्भावित तीसरी लहर को देखते हुए चिकित्सालय में कम से कम 150 बैड की व्यवस्था तत्काल कराई जानी आवश्यक है, जिसके लिए चिकित्सा प्रबन्धन के माध्यम से एक्टिव प्लान बनाते हुए उसकी सूचना से अवगत कराया जाय। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में रखे गये दवाओं एवं उपकरणों को व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिये।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री