देहरादून
कैंट विधायक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर ने वार्ड 45 में बिंदाल नदी से प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया।
विधायक कपूर ने बिंदाल नदी से लगे सत्तोवाली घाटी गांधीग्राम में निरीक्षण के दौरान बताया कि पिछले 2 दिनों से बिंदाल नदी पूरे उफान पर थी और नदी से लगे क्षेत्रों में जमीन के बैठने से कई मकानों में दरार और फर्श बैठ गए जिससे कई मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है । उन्होंने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर राहत कार्य शुरू कराए और विभागीय अधिकारियों को तुरंत लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए है , इन मकान में फिलहाल भरान का कार्य और पुस्ते की मरम्मत का कार्य किए जा रहे हैं ताकि क्षेत्रवासियों को तत्काल राहत मिल सके एवं श्री कपूर ने जल संस्थान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहां की विभाग क्षेत्र में चल रही अपनी पानी की पाइप लाइन को शिफ्ट करने का कार्य करें।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती मीनाक्षी मौर्य सहायक अभियंता सिंचाई विभाग सतेंद्र चौहान ,सहायक अभियंता नगर निगम सतेंद्र नेगी, क्षेत्रवासी दीपक शेखावत ,श्रीराम बेटी, सुरेंद्र मास्टर, तरुण जैन, विनीत गोयल , मनोज ठाकुर, रिंकू कौशिक क्षेत्रवासी मौजूद रहे ।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री