देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में आक कोरोना के रिकॉर्ड 6054 मामले सामने आए हैं, जबकि 108 संक्रमितों की मौत हुई है। एक दिन में मौत का ये अबतक का सबसे अधिक आंकड़ा है।
साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 45,383 हो गई है। आज 3485 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 1 लाख 68 हजार 616 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 17 हजार 221 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, अब तक 2417 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 213 हो गई है।
देहरादून जिले में सबसे अधिक 2329 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 1178, नैनीताल में 665, ऊधमसिंह नगर में 849, पौड़ी में 174, टिहरी में 109, रुद्रप्रयाग में 22, पिथौरागढ़ में 51, उत्तरकाशी में 81, अल्मोड़ा में 140, चमोली में 175, बागेश्वर में 128 और चंपावत में 153 संक्रमित मिले।

More Stories
माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां, 2 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग