देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में आज कोरोना के 6251 मामले सामने आए हैं, जबकि 85 संक्रमितों की मौत हुई है।
साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 48,318 हो गई है। आज 3129 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 1 लाख 74 हजार 867 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 20 हजार 350 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, अब तक 2,502 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 219 हो गई है।
देहरादून जिले में सबसे अधिक 2207 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 1163, नैनीताल में 673, ऊधमसिंह नगर में 827, पौड़ी में 253, टिहरी में 163, रुद्रप्रयाग में 150, पिथौरागढ़ में 33, उत्तरकाशी में 195, अल्मोड़ा में 198, चमोली में 125, बागेश्वर में 107 और चंपावत में 157 संक्रमित मिले।

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा