रामनगर
मेरठ से पांच दोस्त कॉर्बेट पार्क में घूमने के लिए आये थे, जहां उनके साथ ठगी का मामला प्रकाश में आया है, मेरठ से घूमने आए पर्यटक ईशांत ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ रामनगर के एक फरान नाम के एजेंट ने फ्रॉड किया है, उन्होंने आरोप लगाया कि हम पांच दोस्तों ने कॉर्बेट पार्क के ढिकाला जोन में डे सफारी के लिए व रुकने के लिए उससे ₹ 25500 में पैकेज लिया था, उन्होंने आरोप लगाया कि आज सुबह हम ढिकाला डे सफारी के लिए निकले तो रामनगर के कोसी बैराज पर पहुंचने पर हमें शंका हुई जिस पर हमने जिप्सी चालक से पूछा कि वह हमें कहां लेकर जा रहा है, तो जिप्सी चालक द्वारा बताया गया कि उनको वह फाटों में डे सफारी के लिए ले जा रहा है,उनका परमिट वहीं का काटा गया है, जिस पर हमने बैराज पर ही जिप्सी रुकवा दी और हमे पता चला कि हमारे साथ फ्रॉड हो गया है।जिस पर हमारे द्वारा उक्त फरान नाम के एजेंट से संपर्क करने की कोशिश की गई,जिस पर उसने हमारे सभी के नंबर ब्लॉक कर दिए हैं। पर्यटक पवन, नकुल, मनोज, रोशन, इशांत ने कहा कि ऐसा फ्रॉड और किसी के साथ ना हो इसीलिए अब वे कोतवाली में इसकी तहरीर देने जा रहे हैं। बता दें जब पर्यटक रामनगर कोसी बैराज पर रुके और लोगों को आप बीती सुनाई तो वहां पर कई लोग इकट्ठा होकर ऐसे एजेंटों के खिलाफ उनका आक्रोश दिखाई दिया। अब देखने वाली बात यह होगी कि पर्यटक कब इनकी तहरीर देते हैं और आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

More Stories
माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां, 2 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग