देहरादून
उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले में स्थित नानकमत्ता गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या मामले को उत्तराखंड पुलिस में बेहद गंभीरता से लिया है उत्तराखंड पुलिस के मुखिया डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा है मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।
जिसमें जिला पुलिस के साथ ही एसटीएफ के लोग भी शामिल होंगे मामले में केंद्रीय एजेंसियों से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि बाबा तरसेम सिंह की हत्या से संबंधित कोई उचित जानकारी उनके पास भी है तो उस पर भी काम करते हुए जल्द से जल्द हथियारों को पकड़ा जाए यह हत्या सामान्य है या कोई बड़ी साजिश इन दोनों ही एंगल पर पुलिस जांच कर रही है पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और अन्य बड़े अधिकारी पहुंच रहे हैं पूरे मामले में सभी को साथ लेकर सभी से मिलने वाली लाभप्रद जानकारी के आधार पर पुलिस आगे बढ़ते हुए जल्द से जल्द घटना का खुलासा करेगी

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
डोईवाला पुलिस व आरपीएफ (RPF) की संयुक्त टीम ने किया फर्जी सहायक सुरक्षा आयुक्त को गिरफ्तार, अस्सिटेन्ट कमाण्डेट बनकर ठगी करने की फिराक मे था अभियुक्त
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं