डीडीहाट
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी डीडीहाट मार्केट से रामलीला ग्राउंड (डीडीहाट, पिथौरागढ़) तक पदयात्रा में हजारों समर्थकों के साथ सम्मिलित हुए।*
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जनता से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पदयात्रा के दौरान मातृशक्ति एवं आमजन द्वारा मिले प्रेम एवं आशीर्वाद से अभिभूत हूँ।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित अभूतपूर्व विकास कार्यों से हमारा प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
यही कारण है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की भांति ही प्रदेश की जनता भी लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने के लिए उत्साहित है।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
डोईवाला पुलिस व आरपीएफ (RPF) की संयुक्त टीम ने किया फर्जी सहायक सुरक्षा आयुक्त को गिरफ्तार, अस्सिटेन्ट कमाण्डेट बनकर ठगी करने की फिराक मे था अभियुक्त
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं