उधमसिंह नगर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को नानकमत्ता के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवगंत आत्मा की शांति तथा उनके शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने स्व0 तरसेम सिंह के परिजनों से भी भेंट की तथा उन्हें सांत्वना प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने नानकमत्ता गुरूद्वारे के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पुलिस महानिदेशक को दोषियों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को अतिशीघ्र समाज और मानवता के दुश्मन इन हत्यारों को गिरफ्तार करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस घटना की जांच के लिए एस.आई.टी का गठन कर दिया गया है।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री