देहरादून
कांग्रेस भवन में यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता यंग इंडिया के बोल कराया गया, कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता आरुषि सुंद्रियाल ने बताया यंग इंडिया के बोल के माध्यम से हजारों की संख्या में युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किए थे जिसके बाद प्रत्येक जिले में प्रतियोगिता करा कर 5 जिला स्तरीय विजेता चुने गए थे उत्तराखंड के सभी जिलों से विजेताओं ने राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें चुने गए पांच विजेता राष्ट्रीय की प्रतियोगिता के लिए दिल्ली जाएंगे। प्रतियोगिता में विजेता रहे अमनदीप सिंह बत्रा रविंदर सिंह रहना, मनोज फुलारा, यश रतूड़ी एवं सुवेग जोशी। आरुषि सुंद्रियाल जी ने कहां कि उनका मानना है कि यूथ कांग्रेस की इस पहल से आने वाले चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी और प्रतियोगिता के माध्यम से कांग्रेस को नए प्रवक्ता तो मिल ही रहे हैं साथ ही पढ़े लिखे युवाओं में कांग्रेस की विचारधारा का भी विस्तार हो रहा है।

More Stories
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा, भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट