
देहरादून
उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं देश के संसाधनों के विक्रय किये जाने के विरोध में आज विधानसभा घेराव किया गया जिसमें युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी श्रीनिवासन, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ युवा अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, उत्तराखंड कार्यकारी अध्यक्ष भुवन चंद कापड़ी व सेंकड़ों कार्यकर्ताओं व जनता ने शिरकत की l प्रदर्शन में सभी ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी विरोध मे जमकर नारे लगाए और यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा सरकार अब अपनी मनमानी नहीं कर सकती और जनता 2022 के चुनाव में जनहित के लिए कांग्रेस को भारी मतों से विजय बनाएगी l
इस दौरान महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश नेगी,विपिन कुमार, राजेन्द्र खन्ना, देवेन्द्र सिंह, पार्षद अर्जुन सोनकर,निखिल कुमार, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष अमी चंद सोनकर,देवेन्द्र कौर, जहांगीर खान, विवेक चौहान, नीरज नेगी, विजय रातूडी, विकास नेगी,आशु रातूडी, बबलू एवं सेंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे l

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री