देहरादून
सोशल मीडिया पर पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो दिनभर वायरल होता रहा। इसमें सिपाही एक व्यक्ति को जूतों की नोक से बुरी तरह पीटते दिख रहे थे। मामला संज्ञान में आया तो पुलिस मुख्यालय ने एसएसपी देहरादून को जांच के आदेश दिए। जांच के बाद उन्होंने धर्मावाला चौकी के दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ विकासनगर को सौंपी गई है। उनसे 15 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।
राजधानी में शनिवार को पूरे दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसमें दो सिपाही एक युवक के घुटनों पर जूते की नोक से वार करते दिख रहे थे। मामला सबसे पहले पुलिस मुख्यालय पहुंचा। जांच में पता चला, ये दोनों सिपाही विकासनगर कोतवाली की धर्मावाला चौकी के हैं। इनके नाम मनोज भारती और दिनेश सेमवाल हैं।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया, दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। पूरे मामले में सीओ विकासनगर भाष्कर शाह से जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले बल्लीवाला चौक के पास एक सिपाही का युवक से मारपीट करते वीडियो भी वायरल हुआ था।

More Stories
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव, मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा