देहरादून
कांग्रेस विधायकों की नाराजगी अभी भी उसी तरह बनी हुई है हालांकि बड़े पैमाने पर वरिष्ठ नेताओं के जरिए कांग्रेस विधायकों से संपर्क साधा जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इस मामले पर कहा है कि सभी नेताओं से उन्होंने बातचीत की है सभी की नाराजगी दूर करने के लिए उनसे सुझाव भी मांगे हैं और पार्टी फोरम के भीतर अपनी बात रखने के लिए भी कहा है।
यशपाल आर्य ने विधायकों को नसीहत भी दी है और कहा है की पार्टी फोरम के भीतर अपनी बात रखें दूसरी पार्टियों से भी यह सीखने की जरूरत है कि किस तरह अपनी बात को रखा जाता है वही यशपाल आर्य ने यह भी कहा कि 18 तारीख को विधानमंडल दल की बैठक है जिसमें सभी चीजों पर बात की जाएगी।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न