देहरादून
आज सुबह प्रातः 7.00 बजे प्रवेश कुमाडी ग्राम प्रधान सौडा सरौली द्वारा थानाध्यक्ष रायपुर को सूचना दी कि थानो रोड मुख्य मार्ग से लगभग 2 किमी की दूरी पर ग्राम सिरवाल गढ में सड़क किनारे एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पडा हुआ है।
उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर मय पुलिस टीम के घटनास्थल ग्राम सिरवाल गढ पहुंचे, जहा सड़क किनारे कच्ची नाली में एक अज्ञात महिला का शव पडा हुआ मिला, जिसके माथे पर व सिर की पीछे के तरफ गंभीर चोट होना व महिला की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में होना पाया गया।
घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया, जिनके द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई करते हुए घटनास्थल की वीडियो ग्राफी व फोटोग्राफी की गयी। महिला के शिनाख्त नही हो पायी है। मृतका के शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को शिनाख्त हेतु कोरोनेशन अस्पताल मोर्चरी में रखा गया है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लोगों से अपील की है कि यदि उक्त महिला के संबंध में किसी भी व्यक्ति के पास कोई जानकारी हो तो निम्न नंबरो पर आप उक्त जानकारी साझा कर सकते है।
DIG/SSP देहरादून- 9411112706
SP CITY देहरादून – 9411112725
CO डोईवाला – 7351287987
थानाध्यक्ष रायपुर – 9411112823
*हुलिया मृतका :-*
उम्र 25 से 30 वर्ष लगभग, कद 5 फिट 1 इंच, रंग गोरा, गले पर स्टार का टैटू का निशान बना हुआ है, सफेद रंग की फ्राक पहनी है, जिस पर नीले रंग के फूल बने है।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज