देहरादून
आज दिनांक 04.07.2024 को कोतवाली डोईवाला पर रेलवे स्टेशन डोईवाला द्वारा सूचना दी गयी कि डोईवाला कांसरो के बीच गेट नं0-27 सी के पास एक अज्ञात महिला शताब्दी एक्सप्रेस के सामने आ गयी, जिससे एक्सीडेंट हो जाने के कारण उक्त महिला गम्भीर रुप से घायल हो गयी। उक्त सूचना पर कोतवाली डोईवाला से तत्काल पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। डोईवाला पुलिस व जीआरपी डोईवाला द्वारा उक्त महिला को गम्भीर घायल अवस्था मे डोईवाला चिकित्सालय भेजा गया, जहां दौराने उपचार महिला की मृत्यु हो गयी। जानकारी करने पर मृतका की शिनाख्त श्रीमती पूजा नेगी पत्नी विरेन्द्र सिंह नेगी निवासी शिव विहार चांदमारी डोईवाला जनपद देहरादून उम्र-23 वर्ष के रुप में की गयी। मृतका के परिजनो को सूचित कर दिया गया है, नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री