देहरादून
डालनवाला थाना क्षेत्र स्थित बीजेपी कार्यालय के पास क़रीब 70 वर्षीय पति ने 53 साल की पत्नी की हत्या कर दी। खुलासा उस समय हुआ जब आरोपी पति पत्नी का शव लेकर हॉस्पिटल पहुंचा और हादसे की वजह से मौत होना बताया! पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी राम सिंह ने अपनी 53 वर्षीय पत्नी उषा देवी के सिर पर क्रिकेट बेट से मारकर हत्या की है। गौरतलब है कि राम सिंह की पहली पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी आरोपी राम सिंह ने उषा देवी से 2019 में दूसरी शादी की थी । राम सिंह की पहली पत्नी से दो बच्चे थे दोनों की ही अलग-अलग कारणों से मौत हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की हत्या में इस्तेमाल किया गया क्रिकेट बैट बरामद कर लिया है। हत्या का कारण परिवारिक कारण बताया गया है पुलिस इस हत्या से जुड़े और भी पहलूओं पर जांच कर रही है।

More Stories
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद