गोरखपुर
फिरौती की रकम लेने गोरखपुर आए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया था। वारदात में शामिल उत्तराखंड की रीता की तलाश में पुलिस टीम लगी थी। शनिवार को पुलिस टीम उत्तराखंड पहुंची और रीता को गिरफ्तार कर लिया।
एक महिला से नेपाली टेलीफोन नंबर से कॉल कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में तीन साल से फरार महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे उत्तराखंड के उधमसिंह नगर से पकड़कर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रविवार को गोरखपुर आई।
पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। उसके तीन साथियों को पहले ही जेल भेजकर कैंट पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर लिया था। पकड़ी गई महिला की पहचान उधमसिंह नगर के आईटीआई थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी पवन साहनी की पत्नी रीता के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, रानीडीहा के अशोक नगर निवासी कपिलमुनि का बेटा राहुल नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था। उसका अपहरण कर लिया गया था। 24 दिसंबर 2018 और सात जनवरी 2019 को उनकी मां के मोबाइल फोन पर नेपाली नंबर से कॉल आया।
कॉल रिसीव करने पर दूसरी तरफ से बात करने वालों ने पांच लाख रुपये फिरौती मांगते हुए कहा कि बात न मानने पर बेटे की हत्या कर देंगे। कपिलमुनि की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की।
फिरौती की रकम लेने गोरखपुर आए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया था। वारदात में शामिल उत्तराखंड की रीता की तलाश में पुलिस टीम लगी थी। शनिवार को पुलिस टीम उत्तराखंड पहुंची और रीता को गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा