देहरादून
उत्तराखंड के लिए यह दुःखद खबर गुवाहाटी से आ रही है। जहां एक और देवभूमि के लाल ने देश की सेवा करते हुए वतन के लिए अपने प्राण का बलिदान दिया है। रुड़की निवासी वीर जवान ने महज 38 साल की उम्र में देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। जवान बेटे की खबर से शहीद के परिवार में कोहराम मचा है।
आपको बता दें कि रुड़की के धनोरा निवासी 38 वर्षीय सुनीत कुमार के गुवाहाटी में शहीद होने का समाचार मिलने से घर में मातम छाया हुआ है। 20 दिन पूर्व छुट्टी मनाने के बाद अपनी ड्यूटी पर पहुंचे सुनीत कुमार सैनी 22 सितंबर को आर्मी के जवानों के साथ गाड़ी में गुवाहाटी से अन्य स्थान पर जा रहे थे कि अचानक गाड़ी पलटने से वह गंभीर घायल हो गए थे। आर्मी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था जहां 11 अक्टूबर की शाम को उनका निधन हो गया है। सुनीत कुमार की शादी देवबंद निवासी रूबी सैनी के साथ हुई थी जिनके दो बेटे शौर्य 12 साल व सौरभ 8 साल है।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न