
देहरादून
बारिश से रिस्पना पर नदी का जलस्तर बढ़ने पर जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने चुना भट्टी के पास रिस्पना नदी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को रिस्पना नदी किनारे रह रहे लोगों को शिफ्ट करने हेतु नजदीकी रैनबसेरे चिन्हित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चुना भट्टा के समीप अवस्थित रेन बसेरे का भी निरीक्षण किया तथा वहां के प्रभारी से रेन बसेरे में रह रहे और लोगों के बारे में जानकारी ली जिस पर उन्होंने बताया कि यह लोग नगर निगम में सफाई कार्य हेतु रखे गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इन लोगों से भी त्वरित रिस्पांस हेतु राहत बचाव कार्य में सहयोग लिया जाए यदि रात्रि में पानी का बहाव बढ़ता है तो लोगों को स्थानांतरित करने हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए इनको भी राहत बचाव कार्य में लगाया जाए। साथ ही उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को वर्षा के दृष्टिगत सभी तहसीलों में बनाए गए कंट्रोल रूम एवं आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट जारी करते हुए अपने कार्य स्थलों पर बने रहने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपशिखा रावत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश