देहरादून
आज शाम सिटी कंट्रोल रूम द्वारा सूचना दी गई कि गुचचुपानी में नदी का स्तर बढ़ गया है और नदी के पास कुछ लोग फंसें हुए है। उक्त सूचना पर थाना कोतवाली कैंट से पुलिस टीम मय रेस्क्यू उपकरण के तुरंत मौके पर रवाना हुई तथा मौके पर नदी के किनारे कुल 11 लोग जिनमें 3 बच्चे, 2 महिला, 6 पुरुष फंसे हुए थे। मौके पर रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम देहरादून तथा फायर देहरादून को सूचित किया गया। स्थानीय पुलिस तथा एसडीआरएफ टीम व फायर की टीम द्वारा सभी 11 लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू किये गए व्यक्तियों के नाम पते निम्न हैं-
1- वियान उम्र 11 वर्ष
2- शिवांश उम्र 8 वर्ष
3- प्रिया उम्र 6 वर्ष
4- प्रेम सिंह उम्र 34 वर्ष
5- विद्या देवी उम्र 32 वर्ष
6- राहुल उम्र 28 वर्ष
7- आशीष उम्र 24 वर्ष
निवासी गण बनियाला थाना बसंत विहार देहरादून।
8- उषा रावत
9- आशीष कुमार
10- राजेश सिंह
11- प्रदीप रावत
निवासीगण कैनाल रोड देहरादून।

More Stories
रायपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का चंद घंटे में खुलासा, संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में मामा ने की भांजे की हत्या, घटना को अंजाम देने वाले मामा सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऋषिकेश क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोवर्धन पूजा पर की गौमाता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की