लंढोरा
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चमन लाल महाविद्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि अपने प्रतिनिधियों के चयन के समय उनकी योग्यता का मूल्यांकन अवश्य करें ।इस जागरूकता अभियान में खानपुर विधानसभा के मतदाता कैंपस एंबेसडर डॉ तरुण गुप्ता एवं डॉ नीतू गुप्ता ने मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र छात्राओं को मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के लिए भी प्रोत्साहित किया। छात्र-छात्राओं को वोटर के रूप में पंजीकरण के तरीकों से भी अवगत कराया गया। प्राचार्य डॉ सुशील उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जिसे मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए ।उन्होंने बिना किसी प्रलोभन के जाति धर्म आदि से ऊपर उठकर मतदान करने का आवाहन किया।
इस अवसर पर डॉ ऋचा चौहान, डॉक्टर विधि त्यागी, डॉ अपर्णा शर्मा, डॉक्टर विमल कांत, विपुल सिंह, डॉ धर्मेंद्र, डॉक्टर नवीन कुमार, डॉ सूर्यकांत, डॉक्टर श्वेता, डॉक्टर संजीव कुमार, डॉ विपिन कुमार, आशुतोष शर्मा एवं गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे

More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ