पिथौरागढ़
चम्पावत जिले के लोहाघाट, स्वांला के पास पहाड़ खिसकने से सडक मार्ग बंद हो गया ,जो वीडियो काफी वायरल हो रहा है । हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर सामने नहीं आई है फिलहाल मौके पर पहुंचकर स्थानीय प्रशासन ने हालात का जायजा लेना शुरू कर दिया है।
आज टनकपुर से चंपावत को जाने वाले रास्ते के बीच अचानक पहाड़ी भरभरा कर गिर गई सड़क के किनारे खड़े लोग अपनी जान बचाकर भागते हुए नजर आ रहे है, यह पूरी घटना लोगों के कैमरे में कैद हो गई आप देख सकते हैं किस तरीके से सड़क के ऊपर से पहाड़ ताश के पत्तों की तरह ढह कर नीचे की तरफ आ रहा है गनीमत यह रही कि जान माल का नुकसान नहीं हुआ फिलहाल सड़क ब्लॉक हो गई है स्थानीय प्रशासन की मदद से सड़क को खोलने का काम किया जा रहा है।

More Stories
माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां, 2 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग